ATM New rule : एटीएम से ज्यादा निकासी पड़ेगी महंगी, अब हर ट्रांजेक्शन पर ₹23 तक चार्ज

ATM New rule  : एटीएम से ज्यादा निकासी पड़ेगी महंगी, अब हर ट्रांजेक्शन पर ₹23 तक चार्ज

ATM New rule : नए वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2026 से बैंकिंग नियमों में बदलाव के साथ ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है। अब अगर आप तय फ्री लिमिट से ज्यादा बार एटीएम से पैसे निकालते हैं, तो हर ट्रांजेक्शन पर ₹23 तक का शुल्क देना पड़ सकता है। ये बदलाव भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों के बाद लागू किए गए हैं।

दरअसल, 28 मार्च को RBI ने एटीएम निकासी शुल्क को लेकर एक नया परिपत्र जारी किया था। इसके अनुसार, मुफ्त लेनदेन की सीमा खत्म होने के बाद बैंक प्रति ट्रांजेक्शन अधिकतम ₹23 तक चार्ज वसूल सकते हैं। इसके साथ ही एटीएम इंटरचेंज शुल्क को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिन्हें अब एटीएम नेटवर्क तय करेगा।

New rule ATM : 5 लेन-देन फ्री, उसके बाद लगेगा चार्ज

नियमों के मुताबिक, ग्राहक अपने बैंक के एटीएम से हर महीने 5 मुफ्त लेनदेन (फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों) कर सकते हैं। वहीं, दूसरे बैंकों के एटीएम पर मेट्रो शहरों में 3 और नॉन-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलती है। इस सीमा के बाद हर निकासी पर शुल्क लगेगा।

Must Read Bank Holidays June 2026 : जून माह में बैंक जाने से पहले देखें छुट्टियों का कैलेंडर, कब-कब बंद रहेंगे बैंक Bank Holidays June 2026 : जून माह में बैंक जाने से पहले देखें छुट्टियों का कैलेंडर, कब-कब बंद रहेंगे बैंक

एक और अहम बदलाव यह है कि अब यूपीआई के जरिए एटीएम से की गई कैश निकासी भी फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट में शामिल होगी। ऐसे में बिना योजना के बार-बार पैसे निकालना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।

ATM New rule : बैंकों ने भी बदले नियम

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) समेत कई बैंकों ने अपने नियमों में बदलाव किए हैं। PNB ने डेबिट कार्ड्स की दैनिक कैश निकासी सीमा घटा दी है। पहले जहां सामान्य कार्ड्स पर ₹1,00,000 तक निकासी की सुविधा थी, अब इसे घटाकर ₹50,000 कर दिया गया है। वहीं, प्रीमियम कार्ड्स की लिमिट ₹1,50,000 से घटाकर ₹75,000 कर दी गई है।

ऐसे बचें ₹23 के चार्ज से

बार-बार एटीएम से छोटी रकम निकालने के बजाय एक बार में जरूरत के हिसाब से कैश निकालें। इससे ट्रांजेक्शन की संख्या कम होगी और चार्ज से बचा जा सकेगा। इसके अलावा, जहां संभव हो डिजिटल पेमेंट (UPI, कार्ड) का ज्यादा इस्तेमाल करें, ताकि एटीएम निकासी की जरूरत ही कम पड़े। कुल मिलाकर, नए नियमों के बाद थोड़ी सी सावधानी और प्लानिंग से आप बेवजह के बैंक चार्ज से आसानी से बच सकते हैं।

Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories